देहरादून: अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की स्ट्राइक जारी है। कोकीन के साथ दो विदेशी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार करने के बाद राजपुर थाना पुलिस ने दिल्ली से मुख्य सप्लायर अफ्रीकन निवासी जॉन उर्फ जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया है। वह बिना वीजा अवैध रूप से दिल्ली के मालवीय नगर में रह रहा था।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि* के विजन को साकार करने के लिये दून पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी 03 जून 2026 को पुलिस राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जोहड़ी रोड पर स्थित पुरानी मजार के पास चैकिंग के दौरान जावेद आलम निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 37 वर्ष को 11.77 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में जावेद आलम ने बताया कि वह कोकीन को विशेष कर शहर में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टी व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सप्लाई करता है। उसने बताया कि उसे कोकीन जॉन उर्फ जोसेफ नाम के व्यक्ति, जो कि दिल्ली में रहता है, के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।
पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए जॉन उर्फ जोसेफ को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मालवीय नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जॉन उर्फ जोसेफ ने पूछताछ में बताया गया कि उसने अपनी पहचान को छुपाने के लिए कई नाम रखे हुए हैं। वह मूल रूप से REPUBLIC OF COTE D IVOIRE (AFRICA) का मूल निवासी है तथा पिछले दो वर्ष से दिल्ली में मालवीय नगर में रह रहा है।
कोकीन से होने वाली मोटी कमाई के कारण वह दिल्ली से कोकीन की सप्लाई अपने पैडलरों के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों में करता है। कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा अपने एक पेडलर जावेद आलम को कोकीन बेची गई थी तथा देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों व कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं को सप्लाई करने के लिए बताया गया था। जावेद आलम के माध्यम से वह पूर्व में भी देहरादून व उसके आसपास के शहरों में कोकीन की सप्लाई कर चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपी के पासपोर्ट व वीजा के दिसंबर 2025 में खत्म होने तथा उसके बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के अवैध रूप से दिल्ली में रहने की जानकारी भी पुलिस टीम को प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
राजस्थान का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तड़के दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, कोबरा गैंग के दो विदेशी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
अवैध रूप से बनाई मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण