
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपद में नियुक्त निरीक्षकों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण और थानों में रिक्त पदों को देखते हुए पुलिस विभाग ने 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची में कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और विभिन्न शाखाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को पटेलनगर, निरीक्षक विरेंद्र चंद्र रमौला को रायपुर, निरीक्षक मुकेश चौहान को रायवाला, निरीक्षक मनोहर भंडारी को प्रेमनगर, निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर और निरीक्षक शांति कुमार को सेलाकुई थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। ये सभी अधिकारी पुलिस लाइन से नई तैनाती पर भेजे गए हैं।
वहीं, निरीक्षक बीएल भारती को प्रभारी निरीक्षक चकराता से मसूरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राकेंद्र कठैत को प्रभारी एएचटीयू से नेहरू कॉलोनी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक नरेश राठौर को पटेलनगर थाने से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मोहन सिंह को रायवाला थानाध्यक्ष से एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को राजपुर से रानीपोखरी थानाध्यक्ष और मनोज नौटियाल को सहसपुर से वसंत विहार थानाध्यक्ष बनाया गया है। शैंकी कुमार को सेलाकुई थानाध्यक्ष से एसओजी प्रभारी देहात की जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश नेगी को प्रेमनगर से एसएसआई सेलाकुई भेजा गया है।
इसके अलावा अमित शर्मा को वसंत विहार से एसआईएस शाखा, संजीत कुमार को रायपुर से एसआईआरसी शाखा तथा कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से डालनवाला थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



