अपराध

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का शूटर दून से गिरफ्तार, पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या में था शामिल

देहरादून: पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने वाला शूटर देहरादून से गिरफ्तार, देहरादून: पटियाला (पंजाब) में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड और पंजाब पुलिस की टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाते हुए देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल 2022 की रात को दौणकलां पटियाला के रहने वाले हरवीर सिंह ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर कबड्डी खिलाड़ी धरमिंद्र सिंह उर्फ भिंदा की पंजाबी यूनिवर्सिटी के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में थाना अर्बन इस्टेट, पटियाला में हरवीर सिंह सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही सभी बदमाश फरार चल रहे थे।

बदमाशों की तलाश के लिए एसटीएफ पंजाब ने 14 अप्रैल की शाम को एसटीएफ देहरादून से संपर्क किया। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो दिन पूर्व ही मांडूवाला, प्रेमनगर में एक लड़का बाहर से आकर रुका है। उत्तराखंड व पंजाब पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाते हुए बदमाश को धर दबोचा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button