देश विदेश

06 हजार मीटर ऊंचाई माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसे विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

देहरादून: चमोली जनपद के माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान 02 विदेशी ट्रेकर्स के लापता होने पर SDRF द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रविवार प्रातः दोनों विदेशी पर्यटकों (Miss Michelle Theresa USA, Miss Favgane Manners UK) को सुरक्षित निकाल लिया है। दोनों को एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुँचाया गया।

विदेशी ट्रैकर के ट्रैक पर फंसने की सूचना पर दोनों को प्रारंभिक चरण में 05 अक्तूबर 2024 को हेलीकॉप्टर की सहायता से हवाई सर्चिंग की गई, लेकिन दुर्गम इलाके की चुनौतियों के कारण SDRF के 04 जवानों की टीम को एडवांस बेस कैंप (4900 मीटर) पर हेलीकॉप्टर से उतारा गया। आज प्रातः से ही SDRF टीम ने ट्रेक के सबसे कठिन और जोखिम भरे हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने कहा, “एसडीआरएफ की टीम अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संपूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लापता ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में SDRF रेस्क्यू टीम के पैरेलल सर्च ऑपरेशन में जूटी भारतीय सेना की रेस्क्यू टीम द्वारा चॉपर के माध्यम से ट्रेक पर रैकी करते हुए दोनों ट्रेकर्स को ढूंढ़कर चॉपर की सहायता से एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुँचाया गया। दोनों ट्रेकर्स सकुशल व सुरक्षित है। सेनानायक, SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि SDRF की टीम जो एडवांस बेस कैम्प से आगे सर्चिंग कर रही थी, उसे भी आर्मी चॉपर द्वारा जोशीमठ लाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button