देहरादून: मसूरी के सेवाय होटल में आज रात होने जा रही क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित क्रिकेटर सुरेश रैना, नीतीश राणा, पृथ्वी शाह, राहुल तेवतिया, रजत शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर व सुनील गावस्कर पहुंच चुके हैं। रात तक कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली के पहुंचने की संभावना है।
मंगलवार रात को आयोजित पार्टी में खिलाड़ियों ने डीजे में खूब धमाल मचाया, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, सुरेश रैना, सुनील गावस्कर व अन्य खिलाड़ी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। शादी समारोह में मेहमानों का आना लगातार जारी है। होटल में सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
बता दें कि साक्षी की शादी में शामिल होने वाले मेहमान मंगलवार से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। महेन्द्र सिंह धोनी भी मंगलवार को ही परिवार सहित मसूरी पहुंच गए थे। इसके अलावा ऋषभ पंत चैंपियंस ट्राफी से सीधे मसूरी ही पहुंचे।


More Stories
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ओंकार बहुगुणा ने संभाला कार्यभार
संयुक्त अरब अमीरात में बैठे जालसाज को उठा लाई सीबीआई व उत्तराखंड पुलिस
रजत जयंती पर PM ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास