गढ़वाल: उत्तराखंड का एक और जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। गोपेश्वर के निवासी भारतीय सेना के जवान खिलाप सिंह नेगी, उम्र 21 साल का पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार को शाम पांच बजे दम तोड़ा।
बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद खिलाफ सिंह नेगी वर्ष 2021 में लैंसडाउन में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि खिलाफ सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात था।

More Stories
सड़क किनारे पत्थर बना ‘रक्षक’, तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई थी बस
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी सीएम युवा भविष्य निर्माण योजना, घर बैठे मिलेगी कोचिंग
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई, दून और हल्द्वानी में कराए बंद