अपराध

शर्मनाक:फाइव स्टार होटल में महिला कर्मचारी से शौचालय में दुष्कर्म, परिवार संग छत्तीसगढ़ से आया था किशोर

देहरादून: देहरादून के एक फाइव स्टार होटल में महिला कर्मचारी के साथ महिला शौचालय में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप माता-पिता के साथ होटल में ठहरे एक किशोर पर है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को संरक्षण में ले लिया। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

राजपुर के थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इसी में उसका पति भी नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला से बात करने लगा। महिला ने कहा कि वे मेहमानों से बात नहीं करते हैं।कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें।

आरोप है कि लड़के ने शौचालय का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई। बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button