अपराध

ट्रांसपोर्टर की हत्या व इनोवा लूट में 12 साल से फरार चल रहा आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, अवैध संबंधों में 2012 में की थी हत्या

देहरादून: ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को दून पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय निवासी गांव नागरा निकट रेलवे फाटक बिजलिपाला, थाना बिलगा, जालंधर, वर्तमान निवासी सुभाष नगर थाना डिवीजन नंबर आठ जालंधर पंजाब के चार साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अजय लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

राजपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया आरोपी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मार्च 2012 में राजपुर क्षेत्र में मसूरी रोड स्थित पुरकुल जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। पुलिस ने जब मृतक के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान संजीव निवासी मकसूदा जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद इनोवा लूट की धारा बढ़ाई गई। जांच के बाद राजपुर थाना पुलिस ने अप्रैल महीने में आरोपित अजय व उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

जालंधर में पंजाब पुलिस के थानाध्यक्ष से वार्तालाप करते जाखन चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार।

एसएसपी के अनुसार जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई बाद जगह-जगह दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। आरोपी के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट होने के बाद जाखन चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि हत्यारोपी अजय जालंधर में छिपा हुआ है। तत्काल वह टीम के साथ जालंधर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध संबंधों के चलते की थी संजीव की हत्या

पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि कुलविंदर के जालंधर निवासी संजीव नाम के व्यक्ति की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह अपने चार अन्य साथियों के साथ संजीव को लेकर देहरादून आया। राजपुर क्षेत्र में मसूरी रोड पर पुरकुल जाने वाले रास्ते में उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया तथा संजीव की इनोवा कार को लूट कर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करके देहरादून ला रही थी तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। किसी तरह से पुलिस आरोपित को बचाकर देहरादून लेकर आई। लंबे समय से फरार होने के चलते आरोपित ने अपना पूरा हुलिया बदल दिया था। पुलिस उसे पहचान न पाए इसलिए उसने अपनी दाढ़ी व सिर के बाल बढ़ाए हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button