अपराध

SSP की दो टूक: जमीनों के मामले में संलिप्तता मिली तो होगा मुकदमा

देहरादून: एसएसपी अजय सिंह ने मासिक गोष्ठी में थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों के पेंच कसे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी की जमीनों की खरीद-फरोख्त या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो ऐसे पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की आ रही शिकायतों पर एसएसपी ने एसपी ऋषिकेश व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को विशेष टीमें गठित कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इसमें किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता प्रकाश में आई तो उसके विरुद्ध तत्काल मुकदमा होगा। एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन व अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को उन पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही की है। भविष्य में भी कार्यवाही को इसी प्रकार जारी रखा जाए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए यातायात निदेशालय से पत्राचार कर राजमार्गों पर स्थित थानों व चौकियों के लिए स्पीड रडार गन की मांग की जाए ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रमों में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आमजन की समस्या को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करेंगे। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में आकस्मिक रूप से पुलिस के रिस्पांस टाइम को चेक करते हुए रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने के लिए कार्यवाही करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button