देश विदेश

पौड़ी जिले के डा. राजीव कोटनाला बने आइटीबीपी के डीआइजी, कोटद्वार के शिब्बूनगर के रहने वाले हैं डा. कोटनाला

कोटद्वार: जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत चमेठाखाल निवासी डॉ. राजीव कोटनाला का प्रमोशन डीआईजी के पद पर हुआ है। डॉ. राजीव कोटनाला की तैनाती वर्तमान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) दिल्ली में डॉक्टर हैं। शिब्बूनगर निवासी उनके भाई धीरेंद्र प्रकाश कोटनाला ने बताया कि डॉ. राजीव कोटनाला मेडिकल कोर से हैं।

वह एमबीबीएस और एनस्थीसिया में एमडी हैं। कहा कि डॉ. राजीव कोटनाला ने कोरोना संक्रमण काल में बेहतर सेवा दी थी। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में दस हजार बेड का कोरोना अस्पताल बनाया और उसके इंचार्ज भी रहे, जिसके लिए उन्हें कई विभागीय अवार्ड भी मिले हैं।

उन्होंने बताया कि गत सप्ताह एक सादे समारोह में डॉ. राजीव को आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल संजय अरोड़ा ने रैंक पहनाई। डॉ. राजीव पूर्व में शिब्बूनगर कोटद्वार में रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button