अपराध

शर्मनाक: बिलावल ने जिस कपड़े से प्राइवेट पार्ट साफ किया, उसी को जूस के बर्तन में रखा

देहरादून: अगर आप भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए घर से बाहर जूस पी रहे हैं तो थोड़ा संभल कर पीजियेगा। एसएसपी कार्यालय के बाहर जूस बनाने वाले का ऐसा कृत्य सामने आया है कि जो शर्मसार करने वाली है। चौक पर जूस बनाने वाला बिलावल उसी कपड़े से अपना प्राइवेट साफ कर रहा था और और उसी को जूस के बर्तन में रख रहा था। फ़िलहाल शहर कोतवाली पुलिस ने बिलावल की रेहड़ी बंद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शनिवार की बताई जा रही है। एसएसपी कार्यालय के बाहर कोर्ट तिराहे पर बिलावल नाम का व्यक्ति जूस की रेहड़ी लगाता है। एक युवती ने उसे इस शर्मनाक हरकत करते हुए देख लिया। जब युवती ने उससे इस शर्मनाक कृत्य के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि उसके पेट के निचले हिस्से में फुंसी हो गई थी, जिसे वह साफ कर रहा था। हालांकि जब घटनास्थल पर कई लोग जुट गए तो उसने माफी मांगनी शुरू कर दी।

इस मामले में उन्होंने शहर कोतवाली को फोन किया, जिसके बाद तत्काल चीता पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली लेकर गई। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपी की रेहड़ी को सीज कर दी गई है। चालान करने के बाद उसे छोड़ा गया। अब वह दोबारा वहां रेहड़ी नहीं लगाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button