अपराध

एयरपोर्ट कर्मचारी ने कार से पैदल जा रहे व्यक्ति की कुचला, मौके पर मौत

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट में तैनात कर्मचारी ने कार से एक पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। डोईवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवीन कोश्यारी ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट में काम करने वाले हरकीरत सिंह निवासी गोविंदगढ़, शर्मा मार्केट स्टेशन के पास जालंधर नगर पंजाब अपनी कार से देहरादून की ओर जा रहा था। हर्रावाला के निकट उसने अपनी कार से पैदल सवार जलालुद्दीन निवासी ग्राम ररुआ थाना तेरामऊ जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को टक्कर मारी। घायल को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार अनियंत्रित होते हुए दूसरी तरफ गई जहां पर स्कूटी सवार दो युवकों टक्कर मार दी । घायलों में मोहम्मद फुरकान निवासी मुजफ्फरनगर व मोहम्मद सईद निवासी मुजफ्फरनगर जहांगीर कॉलोनी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हर्रावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण कार का स्टेरिंग लाक होना बताया जा रहा है। पैदल सवार को टक्कर मारने के पश्चात कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार चालक का मुंह ढक गया और कार अनियंत्रित होकर दूसरी जगह चली गई जहां पर उसने स्कूटी सवार को भी टक्कर मार दी । फिलहाल कार चालक मौके से फरार है। वहीं स्कूटी सवार एक युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button