अपराध

दुस्साहस: चौकी इंचार्ज से की हाथापाई, मोबाइल जमीन पर पटका

देहरादून: कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद थाने पहुंचा तो आरोपियों ने चौकी प्रभारी से अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल जमीन पर पटक दिया। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपी सहित उसकी मां व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि जुगल किशोर निवासी गंगोल, पंडितवाड़ी ने चौकी सर्किट हाउस में शिकायत दी कि आरोपित गौरव धीमान निवासी गंगोल पंडितवाड़ी ने उनके घर के बाहर कार खड़ी की थी। उन्हें कार खड़ी करने से रोका तो आरोपी ने रात्रि में उनके घर के शीशे तोड़ दिए। तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी गौरव धीमान को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया।

गौरव धीमान अपनी माता इन्दु धीमान तथा बहन काजल धीमान के साथ बुधवार शाम को चौकी पर आया। चौकी पर गौरव धीमान से घटना के संबंध पूछताछ के दौरान उसकी बहन काजल धीमान व अन्य स्वजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए चौकी प्रभारी सर्किट हाउस मोहन सिंह नेगी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसके अलावा चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता की। घटना के संबंध में चौकी प्रभारी सर्किट हाउस की तहरीर पर काजल धीमान, गौरव धीमान व इंदु देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button