अपराध

दबंगई : रंजिश के चलते एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र का सिर फोड़ा, सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर चल रही थी रंजिश, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

देहरादून : सोशल मीडिया पर टिप्पणीं को लेकर रंजिश के चलते मुस्लिम युवकों ने एसजीआरआर विवि के एक हिंदू छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ, जब छात्र अपने संस्थान में छुट्टी के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। घात लगाए बैठे हमलावरों ने पहले तो स्कूटी से टक्कर मारकर छात्र को गिरा दिया व इसके बाद उस पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसका श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर फरार हो गए। वहीं, घटना से गुस्साए संस्थान के छात्रों और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर खड़ी हमलावरों की एक स्कूटी को तोड़ डाला और अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया। स्थिति सांप्रदायिक तनाव की देख आसपास के सभी थाने-चौकियों से भारी पुलिस बल अस्पताल में तैनात कर दिया गया। पुलिस ने हमलावरों और उनके परिजनों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button