अपराध

Dehradun: देश के मुख्य न्यायाधीश के दौरे के दौरान ड्यूटी में लापरवाही, एसएसपी ने यातायात पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को किया लाइनहाजिर

देहरादून: देश के मुख्य न्यायाधीश के दौरे के दौरान यातायात का संचालन सही ढंग से न करने पर एसएसपी अजय सिंह ने एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर नेहरू कालोनी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सही ढंग से यातायात संचालित नहीं कर पाए। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने तत्काल सीपीयू के दारोगा मदन सिंह नेगी, मुख्य आरक्षी सीपीयू प्रीतम, आरक्षी पुलिस कार्यालय भगत सिंह और महिला आरक्षी यातायात मौसम को लाइन हाजिर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button