अपराध

हादसा : यमुनोत्री दर्शनों को जा रहा श्रद्धालुओं का वाहन उत्तरकाशी -बड़कोट में खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत

बड़कोट : गुरुवार देर रात यमुनोत्री धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन डाबरकोट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम ने अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक अपनी पहुंच बनाई गई। जिसमे सर्वप्रथम सभी घायलों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। उसके उपरांत मृत लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण :
-01. चालक पूरणनाथ पुत्र श्री गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।
02. जयश्री पुत्री श्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
03. अशोक पुत्र श्री महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

घायलों का विवरण :–
01. बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
02. अन्नू पुत्री श्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र 
03. रचना पत्नी श्री अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
04. दिनेश पुत्र श्री किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
05. मोनिका पुत्री श्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
06. कृतिका पुत्री श्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
07. वोदी पुत्री श्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
08. लक्ष्मी पत्नी श्री बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
09. प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
10. प्रमोद पुत्र श्री तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button