पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में श्रीनगर तहसील क्षेत्रांतर्गत राजस्व क्षेत्र चलणस्यूं के जोगड़ी और रैतपुर गांव के ऊपर पहाड़ी में बादल फटने से खेतों, रास्तों, पेयजल और विद्युत लाइन को नुकसान पहुंचा है। रविवार देर रात हुई घटना में गनीमत रही कोई जनहानि और पशुहानि नहीं हुई है।
चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग से कट रहे चमेला-कटाखोली-ग्वाड़ मोटर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत जोगड़ी और ग्राम पंचायत कटाखोली के रैतपुर गांव में रविवार रात लगभग एक बजे बादल फटने की घटना हुई। दोनों गांव की बीच की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी खेतों, रास्तों, बिजली के पोलों और पाइप लाइन को नुकसान को पहुंचाता हुआ चमधार गदेरे में चला गया। ग्राम प्रधान जोगड़ी अनिल रावत के अनुसार पानी से खेत बह गए हैं जबकि कई खेतों में मलबा जमा हो गया है।
बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी खेतों, रास्तों, बिजली के पोलों और पाइप लाइन को नुकसान को पहुंचाता हुआ चमधार गदेरे में चला गया। ग्राम प्रधान जोगड़ी अनिल रावत के अनुसार पानी से खेत बह गए हैं जबकि कई खेतों में मलबा जमा हो गया है।

More Stories
स्कूल खुलने से महज 15 मिनट पहले डीएम का आदेश, बारिश के चलते देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश
भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड के पांच जिलों में स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
देहरादून में रेड अलर्ट के चलते कल सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी