
देहरादून: भारी बारिश को देखते हुए देहरादून के सभी विद्यालयों में बुधवार को भी अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने मंगलवार देर रात आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से 06 अगस्त को देहरादून जनपद में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में 06 अगस्त को भी 01 से लेकर 12 तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।



