देश विदेश

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति कांफ्रेंस में DGP उत्तराखंड ने साइबर सुरक्षा का मामला रखा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा पर रणनीति कांफ्रेंस में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने साइबर सुरक्षा का मामला रखा। दिल्ली में आयोजित कांफ्रेंस में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड सहित देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख, सुरक्षा अधिकारी, विशेषज्ञ और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

शुक्रवार को वामपंथी उग्रवाद, विभिन्न एप्स के माध्यम से शोषण और डेटा के दुरुपयोग, ड्रोन तकनीक के दुरुपयोग व आदिवासियों के मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने फ़िनटेक धोखाधड़ी के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए विचार साझा करते हुए साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने, जन-जागरूकता बढ़ाने, नियमित सुरक्षा आडिट, संवेदनशील डेटा की सुरक्षा और निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।आधुनिक निगरानी तकनीकों और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसी नई तकनीकों के उपयोग से साइबर अपराधों को नियंत्रित करने की दिशा में प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के समापन के दौरान गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय और ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी स्तरों पर सतर्कता और सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button