उधमसिंगनगर: पाकिस्तानियों के उत्पीड़न का शिकार उत्तराखंड का एक युवा डिप्रेशन में चला गया। तमाम प्रयासों के वाबजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो स्वजनों ने एसएसपी उधमसिंगनगर मणिकांत मिश्रा से गुहार लगाई। एसएसपी ने ततपरता दिखाते हुए दिशा निर्देश जारी किए, जिसकी बदौलत युवक सही सलामत अपनों के बीच पहुंच पाया। परिवार ने एसएसपी की ओर से किये गए तत्काल कार्रवाई की प्रशंसा की वहीं उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया है।
08-05-2025 को विशाल पुत्र राधे श्याम निवासी किच्छा उधम सिंह नगर के परिजनों ने चौकी बासफोडान कोतवाली काशीपुर में सूचना दी कि उनके पुत्र विशाल को काशीपुर मोहल्ला अलीखाँ निवासी समीर नामक एजेंट के माध्यम से दुबई भिजवाया गया है। दुबई में उनके पुत्र विशाल का स्वास्थ्य खराब हो रहा है तथा वह मानसिक रूप से भी वहां के रहन-सहन को लेकर परेशान हो रहा है। वह बार-बार वापस आने की गुहार लगा रहा है। मामला जब एसएसपी मणिकांत मिश्रा तक पहुंचा तो सूचना का त्वरीत संज्ञान लेते हुए विशाल को घर वापस बुलाए जाने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने एजेंट समीर निवासी मोहल्ला अलीखा काशीपुर उधम सिंह नगर से संपर्क कर विशाल उपरोक्त को तुरंत घर वापस बुलाने के आदेश जारी किए। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विशाल 14-5-2025 को सकुशल अपने घर किच्छा वापस आ गया है।
युवक और उसके परिजनों ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर बताया कि जहां विशाल रहता था वहां कई पाकिस्तानी युवक भी उसके साथ दुबई में रहते थे और पाकिस्तानी युवकों ने उसे बहुत परेशान किया। वह उसे पानी भी नहीं देते थे। पाकिस्तानी युवकों द्वारा यह भी कहा जाता था कि इंडिया ने पाकिस्तान का पानी रोक रखा है इसलिए हम तुम्हें पानी नहीं देंगे। प्रकरण पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई पर युवक के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा तहे दिल से भूरी भूरी प्रशंसा की गई है।

More Stories
उत्तराखंड के तीन पुलिस कप्तानों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, टॉप-100 में बनाई जगह
स्वतंत्रता दिवस पर ‘उत्कृष्ट सेवा व उल्लेखनीय कार्य’ करने वाले 154 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
चमोली: टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने से श्रमिक फंसे, रेस्क्यू जारी