चमोली : मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने से 22 श्रमिक अंदर ही फंस गए। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अब तक 16 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा मौके पर वर्तमान में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।
घटना के तत्काल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और रेस्क्यू अभियान के निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू के बाद बाहर निकाले गए श्रमिकों के साथ विडियो काल के जरिये वार्ता की। उन्होंने निर्देश जारी किए कि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

More Stories
03 दिन का वीकेंड, यातायात प्लान जारी, रुट प्लान देखकर ही घर से निकलें
धामी के जन्मदिन पर जीवन बचाने की पहल, यूपीसीएल लगाएगा रक्तदान शिविर
सड़क किनारे पत्थर बना ‘रक्षक’, तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई थी बस