धर्म संस्कृति

देहरादून पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जय श्रीराम जयघोष से गूंज उठा पांडाल, 35 हजार श्रद्धालुओं से भरा है पूरा पांडाल

देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रात करीब 10 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। ढोल-दमाऊ की थाप पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री हेलीकाप्टर से जीटीसी पहुंचे यहां से वह सीएम आवास पहुंचे। कुछ देर यहां रहने के बाद वह परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार के लिए रवाना हुए। यहां करीब 30 से 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दिव्य दरबार सजा है। धीरेंद्र शास्त्री का दरबार रात दो बजे तक चलने का अनुमान है। उनके दून आने से लोगों में खासा उत्साह है। दरबार में उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। राजधानी दून में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया गया है। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही। उनके कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button