देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रात करीब 10 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। ढोल-दमाऊ की थाप पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री हेलीकाप्टर से जीटीसी पहुंचे यहां से वह सीएम आवास पहुंचे। कुछ देर यहां रहने के बाद वह परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार के लिए रवाना हुए। यहां करीब 30 से 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दिव्य दरबार सजा है। धीरेंद्र शास्त्री का दरबार रात दो बजे तक चलने का अनुमान है। उनके दून आने से लोगों में खासा उत्साह है। दरबार में उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। राजधानी दून में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया गया है। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही। उनके कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल बनाया गया।
More Stories
सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के CEO बंशीधर तिवारी, बॉर्डर 2 के सेट पर हुई चर्चा
SSP दून बनें असहाय बुजुर्ग महिला का सहारा, तत्काल दिलाया न्याय
BIG NEWS: पौड़ी गढ़वाल के हेमन्त द्विवेदी बने बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त