देहरादून: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत एक महिला ने सीनियर IFS अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी मामले की विभागीय जांच कर रहा है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर को वह आइएफएस अधिकारी सुशांत कुमार पटनायक के पिताजी के निधन पर सांत्वना देने के लिए उनके कार्यालय में गई।
इस दौरान अधिकारी ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। किसी तरह से वह उनके चुंगल से छूटी और अपने कार्यालय में आ गई। इसके बाद अधिकारी ने अपने वाट्सएप से मैसेज भेजकर घटना के लिए माफी मांगी और तत्काल मैसेज डिलीट कर दिए। उन्होंने नोटिफिकेशन हिस्ट्री से मैसेज रिकवर कर दिए। इसके बाद आरोपित ने समझौते के लिए दबाव बनाया और बोर्ड के एक अधिकारी को भेजकर समझौता करना चाहा। इस संबंध में उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष से 25 जनवरी को शिकायत की, जिसकी जांच अभी प्रचलित है।
थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी सुशांत कुमार पटनायक सचिव उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही ह

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत