उधमसिंगनगर: नानकमत्ता की रहने वाली पूजा का सिर धड़ से अलग करने वाले मुश्ताक अहमद के पिता के घर पर सोमवार तड़के बुलडोजर चल गया। एसएसपी उधमसिंगनगर मणिकांत मिश्रा व डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश पर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। उधमसिंगनगर मे पुलिस व प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार तड़के संयुक्त टीम ने एसटी वर्ग की जमीन पर बनाए गए हत्यारोपी मुश्ताक अहमद के पिता अली अहमद के मकान को ध्वस्त कर दिया।
सोमवार तड़के जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में प्रशासन व पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरीखेडा में एसटी वर्ग की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा व अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने इस संबंध में जांच की। मथुरा सिंह निवासी ग्राम थारू गौरीखेड़ा कोतवाली सितारगंज की भूमि पर अली अहमद द्वारा मकान बनाया हुआ था। मथुरा प्रसाद के पिता के मृत्यु के उपरांत उक्त भूमि मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था। इस अवैध निर्माण को आज ध्वस्त किया गया है।
अली अहमद के पुत्र मुश्ताक अहमद ने पूजा की नृशंस हत्या की थी। हरियाणा पुलिस मुश्ताक को गिरफ्तार छह दिन से यहां उसके कटे सिर की तलाश में जुटी है।

More Stories
कोर्ट फीस के नाम पर 3,500 रुपये रिश्वत लेते नायब नाजिर गिरफ्तार
IPS बनने का सपना टूटा, ठगी का रास्ता चुना; पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार
बीएसएफ में तैनात पौड़ी के जवान ने प्रेमिका को जहर देकर मारा, खुद भी जहर खाया