अपराध

kedarnath helicopter crash : मौत से पहले भोले के धाम में ली जिंदगी की आखिरी सेल्फी, घटना के बाद सोशल मीडिया पर पूर्वा की फोटो हुआ वायरल

देहरादून: केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच पहाड़ी से टकराने से क्रैश हो गया। हेलीपैड से टेक आफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं। मृतकों में चार महिलाएं हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से कुछ घंटे पहले ही बाबा केदार के धाम में गुजरात की पूर्वा रामानुज (26) ने आखिरी सेल्फी थी। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मौत से कुछ घंटे पहले ही पोस्ट की गई तस्वीर को देखकर पूर्वा के परिजन,नाते रिश्तेदारों के साथ ही उसके दोस्त भी आहत है। आखिरी सेल्फी में पूर्वा के चेहरे की मुस्कुराहट भोले की दरबार में उसी खुशी को बयां कर रही है, लेकिन कौन जानता था कि उसके चेहरे पर ये मुस्कुराहट अब दोबारा नहीं दिखेगी।

गुजरात से पहली बार बाबा भोले के दरबार में माथा टेकने के लिए पूर्वा पहली बार उत्तराखंड आई थी।ट्रेन के माध्यम से वह हरिद्वार पहुंची। इसके बाद रविवार वह केदारनाथ के लिए रवाना हुए। सोमवार को उन्होंने बाबा के दर्शन किए। वह बहुत खुश थी। जाते समय हेलीकाप्टर से पूर्वा ने वीडियो भी बनाई। मंगलवार को वापसी के समय हेलीकाप्टर क्रेश हो गया और पूर्वा का मुस्कराता हुआ चेहरा हमेशा के लिए खामोश हो गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button