हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर खानपुर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान नीरज निवासी मुज्जफरनगर के रूप में हुई है। नीरज के खिलाफ यूपी में मर्डर, डकैती और मुठभेड़ के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, घरों पर चला बुल्डोजर, आगजनी, वीडियो
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
पालीटेक्निक कालेज में मारपीट करने वाला एक और पुलिसकर्मी निलंबित