अपराध

बॉबी पंवार ने सचिव को दी जान से मारने की धमकी, स्टाफ से धक्कामुक्की

देहरादून: बॉबी पंवार पर सचिव मीनाक्षी सुंदरम व उनके निजी स्टाफ के साथ सचिवालय स्थित कार्यालय में बतमीजी कर जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ व हाथापाई का आरोप लगा है। इस मामले में सचिव के वरिष्ठ निजी सहायक ने एसएसपी को तहरीर दी है। जिस पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सचिव मीनाक्षी सुंदरम।

तहरीर के अनुसार आज 6 बजे के आसपास मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव, उत्तराखण्ड शासन के सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के कार्यालय में बॉबी पंवार नामक व्यक्ति अपने 02 साथियों के साथ मिलने के लिए आया।
सचिव द्वारा जब उक्त व्यक्ति को मिलने के लिए अपने कक्ष में बुलाया गया तो उसके द्वारा सचिव के समक्ष अत्यन्त दुर्व्यवहार किया गया तथा सचिव को गाली गलौच, डराने-धमकाने तथा जान से मारने की धमकी उक्त व्यक्ति द्वारा दी गयी, जिस दौरान सचिव द्वारा कार्यलय में तैनात स्टाफ कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव एवं अनूप डंगवाल, अपर निजी सचिव को बुलाकर उसे बाहर भेजने के निर्देश दिये गये।
जिस बीच बॉबी के द्वारा सचिव के सामने ही उनके स्टाफ को भी धक्का-मुक्की, हाथापाई तथा मारपीट की गयी तथा शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की गई।

SSP ने नाम दी तहरीर के अनुसार अब शहर कोतवाली में सचिव व स्टाफ को जान से मारने की धमकी देना, सरकारी काम में व्यवधान डालना, हाथापाई करना, गाली गलौच करना, सरकारी कार्यालय में तोड़ फोड़ करने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बॉबी पंवार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button