March 10, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

EditorGarhNews

देहरादून: रूस व यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध से यूक्रेन में रह रहे 151 नागरिकों के स्वजनों की परेशानी बढ़ गई है। इन नागरिकों को भारत लाने के लिए सरकार हर स्तर पर कोशिश करने में जुट गई है। यूक्रेन में सबसे अधिक 39 देहरादून से हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर के 20, टिहरी जिले के 10, अल्मोड़ा से एक, चमोली से दो, उत्तरकाशी से सात, पौड़ी गढ़वाल से 13, हरिद्वार से 26, रुद्रप्रयाग से पांच, नैनीताल से 22 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन नंबर 112 पर उत्तराखंडियों ने अपनों के फंसे होने की सूचना दी जा रही है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट‌्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल से फोन पर बात की। डोभाल ने बताया कि केंद्र सरकार यूक्रेन रह रहे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। धमाकों से दहशत व रोटी के पड़े लाले यूक्रेन में रूस की ओर से किए जा रहे बम धमाकों से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिक पूरी तरह से भयभीत हैं। यह भी सामने आ रही है कि नागरिकों को दो वक्त की रोटी तक नहीं मिल पा रहीहै। वह किसी तरह खुद को बचाने की जद्दोजहर में जुटे हुए हैं। 

देहरादून : फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले दक्षिण भारत के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की…

देहरादून: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी लगातार जारी है। गुरुवार रात केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है जबकि घाटी क्षेत्रों…

देहरादून: यूक्रेन में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम कमद उठाए हैं। गुरुवार को प्रमुख सचिव गृह आर के सुधांशु ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि यूक्रेन में आपका कोई स्वजन व परिचित हैं तो आप उनके संबंध में सूचना 112 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील हो…

देहरादून। पुलिस विभाग में भर्ती होने वाले इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों…