देहरादून: मुनिकीरेती क्षेत्र ब्रह्मपुरी नामक स्थान पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां घायल हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन ऑल्टो में 4 लोग युवक युवतियां सवार थे। ब्रह्मपुरी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक लड़का व एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए जबिक दो युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

More Stories
पेपर लीक घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी के घर रेड
पटेलनगर क्षेत्र में आधी रात मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; साथी फरार
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली