रोजगार समाचार

Ukscc Recruitment Information : 2348 पदों पर 12 मार्च के बाद शुरू होगी भर्ती परीक्षा

देहरादून : उत्तराखंड के जिन अभ्यर्थियों ने विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए आवेदन किया था उनकी भर्ती परीक्षा 12 मार्च के बाद आयोजित होंगी। 15 विभागों के समूह ‘ग’ के 2348 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSCC) व्यापक तैयारियां कर रहा है। इन रिक्तियों के लिए अभी तक डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर लिया है। कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च तक निर्धारित है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास कुछ विभागों में आवेदन करने का अभी भी मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसंबर से पहले जो भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर ली थी उनके परिणाम जारी करने की चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी, लेकिन फिलहाल आयोग ने अनुमति नहीं दी। अब आयोग 12 मार्च के बाद भर्ती परीक्षा आयोजित करने के अलावा पूर्व में हुई भर्ती परीक्षा के परिणाम भी घोषित करेगा।
इन विभागों में यह हैं रिक्त पद- पुलिस विभाग में कांस्टेबल, 1521-पुलिस दूरसंचार विभाग हेड कांस्टेबल, 272- पुलिस विभाग उपनिरीक्षक व अन्य, 221-पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर, 93-गन्ना निरीक्षक, 78-विभिन्न विभाग में कनिष्ठ अभियंता, 76-मत्स्य निरीक्षक, 28- राजकीय पर्यवेक्षक, 28-दुग्ध पर्यवेक्षक-नौ-पर्यवेक्षक (कैनिंग)-आठ- सहायक विकास अधिकारी-छह-बागान पर्यवेक्षक- चार- गार्डन ओवरसियर- एक-बीज परीक्षण सहायक के-दो-फार्म पर्यवेक्षक-एक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button