रोजगार समाचार

UKSSC RECRUITMENT… कांस्टेबल व दारोगा पदों पर अब तीन मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, इसलिए दी राहत

देहरादून। पुलिस विभाग में भर्ती होने वाले इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से कांस्टेबल और दारोगाओं के पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वह अब तीन मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। जबकि उपनिरीक्षक के लिए 21 फरवरी तक आवेदन करने थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के चलते मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस आदि प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए थे। आयोग ने इन दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
यह है पात्रता: कांस्टेबल पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। जबकि उपनिरीक्षक व अन्य पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक है। स्नातक स्तर के पदों के लिए सौ अंकों की सामान्य ज्ञान परीक्षा होगी। जबकि अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद के लिए शैक्षिक योग्यता विज्ञान से स्नातक निर्धारित है। इन पदों पर लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी।
इन पदों पर मिलेगा मौका : पुलिस कांस्टेबल: 1521 पद
– उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस): 65 पद
– उप निरीक्षक (अभिसूचना): 43 पद
– गुल्मनायक (पुरुष) पीएसी व आइआरबी : 89 पद 
– अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 24 पद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button