अपराध

Ankita murder case: आरोपी का पिता बोला, मेरा बेटा सीधा-साधा बालक है, अपने काम से काम रखता है, बयान का चौतरफा विरोध, आप भी सुने क्या कह रहा है आरोपी का पिता

आरोपी पुलकित का बचाव कर रहा विनोद आर्य।

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में जनाक्रोश है। आरोपी पुलकित आर्य के रिसार्ट में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद उसे फांसी देने की पुरजोर मांग उठ रही है। इस जघन्य घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन और पुतले फूंके जा रहे हैं लेकिन आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य का कहना है कि मेरा बेटा सीधा-साधा बालक है। अपने काम से काम रखता है। बिजनेस में ही उसका ध्यान रहता है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य के पिता और भाजपा नेता विनोद आर्य ने पहली बार सामने आकर अपनी बात रखी। हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का आर्यनगर ज्वालापुर में घर है। उसके पिता डॉ. विनोद आर्य की फार्मेसी है। अंकिता हत्याकांड के बाद पुलकित के पिता डॉ. विनोद आर्य ने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है। हम जिम्मेदार लोग हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। बेटे डॉ. अंकित आर्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से भी इस्तीफा दे दिया है। डॉ. विनोद आर्य ने कहा कि पुलकित आर्य काफी दिनों से उनसे अलग रह रहा था।

अंकिता हत्याकांड में नाम आने के बाद भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आपको बता दें कि अंकिता गंगाभोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिस्पेशनिस्ट की नौकरी कर रही थी। बीते माह की 28 अगस्त से वह यहां पर काम कर रही थी, लेकिन 18 सिंतबर के बाद से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button