अपराध

देहरादून के मोहब्बेवाला में युवक की हत्या, पानी मे डूबा हुआ मिला शव, एसएसपी मौके पर पहुंचे, परिजनों से की बात

देहरादून: मोहब्बेवाला स्थित धारावली में एक युवक का शव पानी में डूबा हुआ मिला। संभावना जताई जा रही है हत्या के बाद शव को पानी मे डुबोया गया है। मृतक की पहचान रोहित उम्र 25 साल के रूप के हुई है। वहीं घटना की सूचना पाकर एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर परिजनों से बात भी की। एसएसपी ने पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार को हर एंगल से जांच के निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों से बातचीत करते एसएसपी अजय सिंह।

मृतक रोहित की भाभी ने बताया कि रोहित पीओपी का काम करता था, जोकि सुबह घर से निकलकर रात को घर लौटता था। वह अपने पास मोबाइल भी रखता था। एक दो बार उसे मोबाइल दिया लेकिन वह उसने कहीं गुमा दिया। बुधवार रात को वह घर नहीं आया, तो सोचा वह अपने दोस्तों के साथ कहीं रुक गया है।

घटनास्थल का जायजा लेते एसएसपी अजय सिंह।

सुबह घर से कुछ ही दूरी खाली प्लाट जहाँ एक तरफ पानी भरा है उसमें एक शव दिखाई दिया। शव के ऊपर पत्थर रखे हुए थे। घटनास्थल के पास हो दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि रोहित नशे का आदी था, सम्भवतः देर रात किसी ने उसकी हत्या की और शव पानी मे डाल दिया। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button