September 12, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

हादसा : हरिद्वार-दिल्ली बाइपास पर डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, दो की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने कार को लगाई आग, लगाया जाम

हरिद्वार: हरिद्वार-बाइपास पर एक डंपर ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को कुचल दिया। जिसमें 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में आग लगा दी और बाईपास पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर मामला शांत किया।

पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िए बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंचे तो एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कावड़िया घायल हो गया। हादसे में मनोज (26) पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा थाना धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान और अनिल कुमार (22) पुत्र शंति नंदन निवासी हार हाथी थाना नगला सिंधी टूडला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई।

About Author