सड़क हादसा

देवप्रयाग के निकट शिक्षकों की कार खाई में गिरी,02 शिक्षकों की मौत

देहरादून: ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर एक दुखद हादसे की सूचना मिली है। शिक्षकों की कार देवप्रयाग स्थित मुल्यागांव पलेगा मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। जबकि एक शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार तीनों शिक्षक टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में ट्रेनिग के लिए गए थे। जिसके बाद वह अपने घर श्रीनगर गढ़वाल लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी में हनुमान चौक के पास ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर सीधे खाई में गिर गई।

हिंडोलाखाल थाना के एसआई विक्रम शुक्ला ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45 वर्ष) पुत्र विजय सिंह रावत, अनिता नेगी (46 वर्ष) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे। जबकि दुर्घटना में अनिता ममगांई (54 वर्ष) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button