April 16, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

वीडियो: रिसॉर्ट में चल रही थी रेव पार्टी, 28 कारोबारी व आर्केस्ट्रा की युवतियां थी शामिल

ऋषिकेश: ऋषिकेश क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट से लक्ष्मणझूला पुलिस ने रेव पार्टी करते मुजफ्फरनगर के 28 कारोबारियों को 09 युवतियों के साथ पकड़ा है। यह पार्टी एक कंपनी के मैनेजर की ओर से आयोजित की गई थी। ताकि उसका सेल्स का टारगेट पूरा हो सके। लक्ष्मणझूला पुलिस पुलिस के अनुसार चीला नहर के पास इवाना रिसॉर्ट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि रेव पार्टी का आयोजक मनोज कुमार निवासी मवाना था। जो चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के एरिया मैनेजर के पद पर काम करता है।

कंपनी की ओर से एरिया मैनेजर को मानसून सीजन में अपने क्षेत्र में 04 करोड़ रुपये का टारगेट दिया गया था। जबकि एसडीएम की ओर से मानसून को देखते हुए रिसॉर्ट पर पाबंदी लगाई हुई थी। मनोज टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा था। उसने उर्वरकों की बिक्री के लिए डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदारों को लुभावने पैकेज के साथ रेव पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया।

मुजफ्फरनगर जिले के 28 कारोबारी रेव पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे, जबकि उनके साथ 09 युवतियां भी थीं। सभी को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ पुलिस ऐक्ट में कार्रवाई की गई है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी भी जारी की गई।

About Author