अपराध

वीडियो : आनंदम रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में लगा था Hidden कैमरा

देहरादून: प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट की शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चकराता रोड स्थित रेस्टोरेंट के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ था। रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे ग्राहकों की नजर अचानक कैमरे पर पड़ी तो हंगामा हो गया। देर रात कैंट कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोएडा की एक महिला अधिवक्ता परिवार सहित गुरुवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। जब वह बाथरूम गई तो वहां पर सफाई कर्मचारी वहां मौजूद था। अन्य लड़कियां भी बाथरूम गई तो कर्मचारी अंदर बाहर कर रहा था, जिसे देख वह अचंभित हो गए। इसके बाद एक महिला व युवती बाथरुम गई तो उनकी नजर छत पर पड़ी तो देखा कि वहां कैमरा लगा था, जिसकी उन्होंने फोटो ले ली। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया।

कुछ ही देर बाद बाथरूम से कैमरा गायब था। होटल मालिक को जब कैमरे की वीडियो दिखाने को कहा तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार मामला कैंट थाने पहुंचा, जहां कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट मालिक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button