अपराध

थ्री इडियट : तीन साल की बच्ची के जन्मदिन पर फ्री दावत उड़ाने होटल में युवक, पहचान होने पर कही बिल खुद भरने की बात, मामला बढ़ा तो हुई फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली

देहरादून: शादी या जन्मदिन की पार्टी में चुपके से घुसकर दावत उड़ाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। एक ऐसा ही मामला देहरादून में सामने आया है, जहां तीन युवक फ्री की दावत उड़ाने होटल में चल रही जन्मदिन की पार्टी में घुस गए। बिल को लेकर विवाद हुआ तो दोनों पक्षों में गोली चल गई। मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज किया है।

डीएवी पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुमार की तीन साल की बेटी के जन्मदिन की पार्टी क्षेत्र के एक होटल में चल रही थी। इसी दौरान तीन-चार युवक वहां आ गए और पार्टी में शामिल होकर दावत उड़ाने लगे। आयोजक कुलदीप कुमार ने पूछा तो युवकों ने कहा कि वे बर्थडे गर्ल के दोस्त हैं। जिस पर कुलदीप ने कहा कि तीन साल की बच्ची का जन्मदिन है। इसके बाद उन्होंने युवकों को वहां से चले जाने को कहा। जिस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई।

होटल के कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए बाहर भेज दिया। इस पर दूसरे पक्ष के एक युवक ने होटल में खाना खाने का बिल देने की धौंस दिखाई और बाहर चला गया। कुछ देर बाद उसने 30-35 युवकों को होटल के बाहर बुला लिया। इसके बाद होटल के बाहर दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। तभी एक युवक ने तमंचा निकाला और गोली चला दी। इस दौरान आभास चौहान निवासी बेहट, सहारनपुर के पैर में गोली लगी। पुलिस की ओर से आभास चौहान की तहरीर पर कुलदीप, प्रकाश गिरी सहित 5-6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं दूसरे पक्ष कुलदीप कुमार निवासी राज विहार वसंत विहार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button