अपराध

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने श्रीनगर में अलकनंदा में लगाई छलांग, पुलिस जवान ने बहादुरी दिखाकर युवती को बचाया, देखें वीडियो

पौड़ी: सोमवार सुबह श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील (अलकनंदा नदी) में छलांग लगाने वाली एक युवती को पीएसी, जल पुलिस, कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने डूबने से बचा लिया। बचाव दल युवती को सकुशल बाहर निकालने में सफल रहा। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते डिप्रेशन में आने पर युवती ने नदी में छलांग लगाई है।

सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे श्रीनगर जल विद्युत परियोजना बैराज के समीप तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल को सूचना मिली कि कोई युवती श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील में बह रही है। सूचना पर पहुंचे पीएसी और जल पुलिस के तैराक/गोताखोर उत्तम सिंह, विनोद नेगी, संदीप कुमार और महेेंद्र नेगी आदि लाइफ जैकेट पहन कर झील में कूद गए। गनीमत रही कि कपड़े फूलने की वजह से युवती पानी मेें नहीं डूबी।

तैराक तेजी से तैरकर युवती तक पहुंचे और उसे बचाकर बैराज के गेट पर ले आए। यहां से उसे रस्सों के सहारे ऊपर खींच लिया गया।कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि युवती को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अल्मोड़ा की रहने वाली है। नदी में कूदने के कारण पूछने पर उसने बताया कि उसका किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों एक-दूसरे से नाराज थे। इसी से अवसाद में आकर उसने नदी में छलांग मार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button