अपराध

दून की सड़कों पर सरेआम दबंगई, हथियार लहराते दिखे युवक, दबंगों में नहीं पुलिस का ख़ौफ

देहरादून: दून की सड़कों पर आधी रात में गुंडागर्दी के मामले थम नहीं रहे हैं। आइएसबीटी क्षेत्र में एक बार फिर कुछ युवक बुलेट पर राड व डंडे लहराते हुए दबंगई दिखाते नजर आए। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने काफी समय बाद दबंगों को पकड़ा और पुलिस ने बुलेट को सीज कर तीनों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। 24 अगस्त की देर रात को पटेलनगर कोतवाली की आइएसबीटी क्षेत्र में तीन युवक बिना हेलमेट के बुलेट पर सवार होकर दबंगई दिखा रहे थे।

इन युवाओं के हाथों में डंडा और लोहे की राड थी, जिसे वह बार-बार लहराकर दबंगई दिखा रहे थे। राहगीरों ने जब युवकों की दबंगई को देखा तो उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दबंगई दिखाने वाले तीनों युवाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवकों ने बताया कि मस्ती करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। तीनों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जबकि युवाओं की बुलेट को सीज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान इब्राहिम निवासी चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, दीक्षित निवासी क्लेमेटटाउन व हर्ष निवासी क्लेमेनटाउन देहरादून के रूप में हुई है।

इससे पहले भी युवक दून में पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए दबंगई दिखाते नजर आए हैं। 15 अगस्त की रात को कुछ दबंगों ने क्लेमेनटाउन में एक छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। हाल यह है कि आइएसबीटी, क्लेमेनटाउन, राजपुर रोड, प्रेमनगर, रायपुर आदि क्षेत्रों में भी युवक सरेआम हुड़दंग और कानून तोड़ते नजर आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button