हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक भाजपा से जुड़ी महिला अपनी 13 साल की बेटी का शोषण करवा रही थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है जिसके कारण कुछ दिन से बालिका अपने पिता के साथ रह रही थी। ऐसे में बालिका ने मां की करतूतों के बारे में पिता को बताया, जिसके बाद पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पार्टी ने महिला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का अपने पति के साथ विवाद चला आ रहा है। ऐसे में बेटी कुछ दिनों के लिए अपने पिता के साथ रहने आ गई। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी सुमित समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। किशोरी ने यह भी बताया कि उसकी मां उसे बाहर घुमाने के लिए ले जाती थी और गंदा काम करवाती थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी महिला को उसके प्रेमी के होटल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सुमित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली