अपराध

चमोली में मुस्लिम युवक ने नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, जगह-जगह प्रदर्शन, बढ़ा तनाव

चमोली: चमोली ज़िले के नंदानगर से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक जोकि पेशे से सैलून संचालक है, ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। घटना का पता चलने के बाद किशोरी के पिता ने इस संबंध में इसकी शिकायत नंदानगर थाने में की।

बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। नगर में आक्रोशित जनता ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और मुस्लिमों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पूरे नगर में रैली निकाली गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें सड़को पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। एसपी चमोली खुद मौके पर पहुंचे हैं, वहीं दुकानों में तोड़फोड़ को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है। आक्रोशित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button