देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में सीबीएआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन, खालिद, साबिया व हिना को नामजद किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सीबीएआई ने एसआईटी से पेपर लीक प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं।
21 सितंबर को आयोजित यूकेएसएसएससी की ओर से पेपर आयोजित किया गया था, जोकि कुछ ही समय बाद आउट हो गया था। इस मामले में बेरोजगार संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने परेड ग्राउंड के बाहर धरना शुरू कर दिया। युवाओं की मांग थी कि प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में प्रकरण की जांच सीबीएआई का आश्वासन दिया, जहां सोमवार को मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीबीएआई जांच में सामने आएगा कि पेपर लीक प्रकरण में किसका हाथ था।

More Stories
फंदे पर झूल रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, समय रहते बचाई जान
दहेज के लिए दरिंदगी की हद, नवविवाहित पत्नी का मुंह कंबल से दबाकर की हत्या
एसएसपी प्रमेंद्र की दो टूक, गलतफहमी न पालें छात्र, अराजकता फैलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे