अपराध

छात्रा से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को दून पुलिस ने नैनीताल से किया गिरफ्तार

देहरादून: चकराता क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को दून पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक गिरफ्तार के डर से फरार हो गया था। पुलिस के आरोपी के बारे में जानकारी जुटाते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को चकराता निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि मंझगाँव में रहने वाले पियाराम जोशी जोकि राजकीय प्रार्थमिक विद्यालय मझगांव में शिक्षक है, ने उनकी नाबालिग बहन के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद छात्रा काफी डर गई और उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया।

लिखित तहरीर के आधार पर थाना चकराता में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही शिक्षक अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम ने सर्विलासं व मुखबिर के माध्यम से आरोपी के बारे में जानकारी एकत्रित की। बुधवार को आरोपी शिक्षक पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- उ0नि0 दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष कालसी
2- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
3- व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर
4- कां0 सुधीर, थाना चकराता
5- कां0 यशपाल, थाना चकराता
6- कां0 नरेन्द्र, (एसओजी)
7- कां0 पंकज (एसओजी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button