टिहरी गढवाल : दिनाँक 09 जून 2022 को थाना घनसाली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि घुत्तु रोड पर पोखर के पास एक पिकअप वाहन (वाहन संख्या UK14TA- 0932)अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से करीबन 100 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम HC संजय नेगी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 08 लोग सवार थे जिनमे से 03 लोग घायल थे व 05 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए तीनों घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया व 05 मृतकों के शव बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किये।
घायलों का विवरण- 1. चालक बचन सिंह, निवासी बूटवा2. विजय राम पुत्र केवल राम, 3. राजेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी सौड़।
मृतकों का विवरण:- 1. प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह, उम्र- 44 वर्ष, निवासी – सौड़ पट्टी2. लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्रह्मीदत्त, उम्र- 65 वर्ष, 3. गुणानंद पुत्र चिंतामणि, 65 वर्ष, 4. हेमा देवी पत्नी चंदर सिंह, 50 वर्ष, निवासी- सौड़5. बिहारीलाल पुत्र शयोला लाल, 65 वर्ष,

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली