अपराध

मुठभेड़ में घायल लूट का बदमाश अस्पताल की खिड़की फांदकर हुआ फरार

हरिद्वार: पुलिस मुठभेड़ में घायल लूट का बदमाश अस्पताल की खिड़की फांदकर फरार हो गया। घटना के समय अस्पताल में दो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिसकर्मियों को गच्छा देकर बदमाश फरार हुआ। बदमाश के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बदमाश की तलाश में बॉर्डर पर चेकिंग बढा दी गई है।

रुड़की भगवानपुर के कुंजा बहादरपुर में पुलिस ने सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश अंशुल निवासी हरचंदपुर मंगलोर को गिरफ्तार किया था। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौका पाकर वह वार्ड की खिड़की से कूद कर फरार हो गया जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। पूरे जिले की पुलिस बदमाश की तलाश में लगी हुई है। बदमाश की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताते चलें कि बदमाश अंशुल ने पोहा में दो माह पहले लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button