देहरादून: आईएइस की पत्नी के साथ विवाद के बाद दून अस्पताल की चिकित्सक का ट्रांसफर मामले में खुद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से डा. निधि उनियाल का ट्रांसफर रद्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए हैं।बताया जा रहा है कि डॉ. निधि की ओर से ट्रांसफर आर्डर जारी होने के बाद इस्तीफा दे दिया था। सलेसके बाद इंटरनेट मीडिया में मामला गरमा गया था। सेहत मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से अवगत कराया था।
ये था मामला
स्वास्थ्य सचिव की पत्नी की जांच करने घर गईं दून अस्पताल की डॉ. निधि का बीपी बीपी इंस्ट्यूमेंट कार में छूटने को लेकर विवाद हो गया था। महिला डॉक्टर का आरोप है सचिव की पत्नी ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं इस मामले में उनका तबादला होने पर डॉक्टर निधि ने इस्तीफा दे दिया है। मामले को लेकर उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं।

More Stories
गजब: पौड़ी जिले में प्रधान प्रत्याक्षी को पत्नी-बच्चों ने भी नहीं दिया वोट, 01 वोट पर सिमटे
पहली बार महिला दारोगाओं के हाथ राजधानी की तीन चौकी की कमान, DGP के निर्देश का कप्तान ने लिया तत्काल संज्ञान
उत्तराखंड में खुलेंगे इन शहरों में खुलेंगे 04 नए केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी