अपराध

उत्तराखंड पेयजल विकास एवं निर्माण निगम में विजिलेंस का छापा, STP से जुड़ा है मामला

देहरादून: उत्तराखंड पेयजल विकास एवं निर्माण निगम में विजिलेंस का छापा। इस दौरान विजिलेंस ने वर्ष 2009 से 2020 पूर्व एमडी भजन लाल के कार्यकाल के दौरान हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। पूर्व एमडी भजन लाल के कार्यकाल में हुए कार्यो में वित्तीय अनियमितता पाई गई हैं।

करोडों रुपये के STP निर्माण में वित्तीय घपलेबाजी सामने आने पर नमामि गंगे की तरफ से किये हैं जांच के आदेश। बढ़ सकती हैं पूर्व एमडी की मुश्किलें। वर्ष 2009 से 2020 के बीच जोशीमठ, मुनिकीरेती, ऋषिकेश, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, नन्दप्रयाग व बद्रीनाथ में बने थे एसटीपी प्लांट। बताया जा रहा है कि विसिलेंस की एक टीम ने हरिद्वार में भी छापा मारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button