अपराध

दून पुलिस ने पकड़े बांग्लादेशी, घुसपैठ करके आए थे भारत, फर्जी आधार भी बना दिया

देहरादून: बांग्लादेश से घुसपैठ करके भारत पहुंचे कुछ बांग्लादेशी देहरादून में काम कर रहे थे। एसएसपी देहरादून अजय सिंह को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच करवाई। जांच में 06 बांग्लादेशी पकड़े गए, जिनके खिलाफ क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें से एक बांग्लादेशी ने भारत में पहुंचकर फर्जी आधार कार्ड भी बना दिया और पश्चिम बंगाल की महिला से शादी भी कर ली। पुलिस के साथ-साथ आर्मी इंटेलीजेंस बांग्लादेशियों से पूछताछ कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि मुनीर चंद्र राय उर्फ उज्वल निवासी छोटा डमदापुर थाना बिरल जिला दिनासपुर बांग्लादेश उम्र 30 वर्ष अपनी 16 वर्ष की आयु में अपने मामा राधिका पुर बार्डर कल्याणगंज पश्चिम बंगाल के घर पहुंचा। यहां वह यह दो वर्ष तक रहा था। इसके बाद उसने नोएडा में मोनू ठेकेदार के पास दो साल तक काम किया। वर्ष 2016 में उसने पूजा रानी उर्फ रोसना निवासी ग्राम अलोकझारी पोस्ट पेटला थाना दिन हटा जिला कुंज बिहार सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल मुस्लिम महिला से फरीदाबाद में शादी की।

बताया जा रहा है कि पूजा रानी का यह दूसरा विवाह है। पहले पति शमशुर का देहांत हो चुका है। पहले पति से से उसके दो लड़के हैं। इनमें एक राजस्थान में रहता है व दूसरा इसके साथ देहरादून में रहता है। दूसरे पति से उसकी दो लड़कियां हुई। मुनीर ने वर्ष 2016 में झज्जर राजस्थान में ईंट भट्टे पर काम किया। वर्ष 2017 में फरीदाबाद में मोनू ठेकेदार के पास एक वर्ष तक काम किया।

वर्ष 2023 में मुनीर ने बिहार के ठेकेदार अलाउद्दीन उर्फ मोहम्मद आलम के हर्रावाला देहरादून में निर्मित कैंसर अस्पताल में कार्य किया। पिछले दो वर्ष से नुर इस्लाम निवासी पूर्बा रामपुर, उत्तर दिनाजपुर के पास मजदूरी का काम कर रहा था और वर्तमान में वह क्लेमेटाउन में नवनिर्मित बिल्डिंग में अपनी पत्नी पूजा रानी व चार व्यक्तियों के साथ काम कर रहा था।
पूछताछ में यह बात भी सामने आया है कि छह माह पूर्व मुनीर के बुलाने पर बांग्लादेश से चार व्यक्ति निर्मल राय निवासी भारा डोंगी पोस्ट बितुरा थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश उम्र करीब 35 वर्ष, कृष्णा उर्फ संतोष पुत्र उखिल चंद्र राय निवासी मो पोस्ट फुलवारी थाना बीरूल जिला दोखीन बांग्लादेश उम्र 28, शेम राय व उसकी पत्नी लिपि राय निवासी दोखीन गोविंदपुर पोस्ट कालिया गोनस थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश अपने दो बच्चों के साथ मजदूरी करने देहरादून आए थे। मुनीर से दो आधार कार्ड पटना व पश्चिम बंगाल के मिले हैं। निर्मल राय व कृष्णा राय से बांग्लादेश की आईडी प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button